मेहनत और समर्पण का फल एक साधारण लड़के

मेहनत और समर्पण का फल: एक साधारण लड़के की असाधारण सफलता

मेहनत और समर्पण का फल : एक बार एक गांव में एक लड़का रहता था जो एक स्कूल में पढ़ाई किया करता था। लेकिन वह पढ़ाई में उतना सही नही था उसकी पढ़ाई को देख उसके टीचर को भी लगता था कि यह लड़का अपने जीवन में कुछ नहीं कर पायेगा। लेकिन उस लड़के के अंदर एक खासियत यह थी कि वह किसी भी मशीन को खोलता और उसे बनाने की पूरी कोशिश करता।

मेहनत और समर्पण का फल: एक साधारण लड़के की असाधारण सफलता
मेहनत और समर्पण का फल: एक साधारण लड़के की असाधारण सफलता

लेकिन जानकारी कम होने की वजह से मशीन को बनाने की जगह बिगाड़ देता। उस लड़के की यह खासियत उसके बड़े भाई को अच्छे से मालूम थी धीरे-धीरे समय गुजरता गया उस लड़के ने कक्षा 10th में सिर्फ 70% मार्क ही प्राप्त कर पाया।

उसके कम मार्क देख उसके टीचर कहने लगे यह लड़का अपने जीवन में कुछ भी नहीं कर सकता। लेकिन उसके बड़े भाई उसे समझाते हैं कि मशीन बनाने से ज्यादा अपनी पढ़ाई पर ध्यान दो। उस लड़के को बड़े भाई द्वारा कहीं गई बात पूरी तरह से समझ आ जाती है।

वह लड़का उसी वक्त प्रण लेता है कि वह अब आगे आने वाले 2 साल तक वह कोई भी मशीन नहीं बनाएगा और सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई ही करेगा। क्योंकि उसे गणित और विज्ञान से काफी प्रेम था।

तो वह गणित विषय से ही अपने पढ़ाई की शुरुआत करता हैं वह समय से पहले ही अपने पाठ को खत्म कर देता है। वह अपने स्कूल में पढ़ाये जाने वाले पाठ को कुछ दिन पहले ही पढ़ लेता है। यह देखकर उसके टीचर काफी हैरान से रहने लगे। उसने कक्षा ग्यारहवीं में 95% मार्क प्राप्त किए।

यह खबर सुन उसके माता-पिता और टीचर काफी खुश हुए। लेकिन उस लड़के को इस पर न तो कोई खुशी थी और न ही कोई आश्चर्य। वह सिर्फ और सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान देता था।

अब वह पहले से भी ज्यादा अपनी पढ़ाई पर Focus करने लगा। वह कक्षा 12th में अपना पूरा स्कूल टॉप कर दिया। इसी खुशी में उसके घर एक छोटी सी पार्टी रखी जाती है, इस पार्टी में उसके सारे दोस्त और रिश्तेदार होते हैं।

लेकिन इस पार्टी में एक व्यक्ति नहीं होता जिसे सभी लोग ढूंढ रहे थे वह था वह लड़का जिसके लिए यह पार्टी रखी गई थी। जब उस लड़के की मां उस लड़के के कमरे में जाकर देखी तो वह लड़का अपनी पढ़ाई कर रहा था।

मां ने कहा बेटा! आज तुम्हारे लिए पार्टी है और तुम ही इस पार्टी में शामिल नही हो रहे हो। तुम्हारे सभी दोस्तो को तुम्हारा इंतजार हैं चलो इस पार्टी में शामिल हो जाओ। लड़के ने पार्टी में आने से इंकार कर दिया।

वह अपने कमरे में पढ़ाई करने लगा वह पढ़ाई में इतना लीन था कि वह खाना खाना तक भूल जाता था। उसकी कड़ी मेहनत रंग लाई वह एक ही बार में IIT टॉप कर दिया उसके पूरे गांव में खुशी का माहौल था।

उसने यह साबित कर दिया की किसी के कहने से न कोई असफल हो सकता है और न ही कोई सफल हो सकता है। उस लड़के के Teacher कह रहे थे कि यह लड़का कुछ भी नही कर सकता लेकिन आज उसने वह कर दिखाया जो किसी का सपना था।

इस motivational कहानी को पढ़ कर हम समझ सकते हैं कि हमारे अंदर भी कुछ न कुछ खासियत है। बस उसमे कुछ काम करने की जरूरत है। उस काम में सफलता पाने के लिए पढ़ना पड़ता है।

जिस दिन हम उस काम में सफल होने के लिए पढ़ाई करने लगेंगे। जिस काम को हम पसंद करते है। उस दिन ही हम सफल हो जाएगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top