जय गणेश! कर्ज मुक्ति के असरदार टोटके

जय गणेश! कर्ज मुक्ति के असरदार टोटके

कर्ज मुक्ति के असरदार टोटके : कर्ज एक बड़ी मानसिक समस्या है जो लोगों को अनेक परेशानियों में डाल सकता है। इस लेख में हम कुछ असरदार टोटकों के बारे में बात करेंगे जो कर्ज से मुक्ति प्रदान कर सकते हैं।

देखिये अधिकांश लोग मजबूरी में लोन लेते हैं, और एक बार उधार लेने के बाद वे उसे चुकाने की भी भरपूर कोशिश करते हैं पर किस्मत और हालात ठीक न होने के कारण छोटा, बड़ा किसी भी तरह का कर्ज वो नहीं चुका पाते।

अगर आप भी लम्बे समय से अपने सिर पर भारी कर्ज को नहीं चुका पा रहे हैं तो आइये जानते हैं कुछ खास टोटके या विधियाँ जिनसे आपको इस परेशानी से जल्द ही राहत मिल सकती है।

कर्ज मुक्ति के असरदार टोटके

कर्ज मुक्ति के लिये पीपल के पेड़ का टोटका

पौराणिक कहानियों के अनुसार, पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। लोग इसे कर्ज से मुक्ति के लिए उपयोग करते हैं।

  1. प्रयोग: नित्य सुबह और शाम, पीपल के पेड़ के नीचे जाएं और 11 बार चौमुख दीपक घुमाएं।
  2. प्रार्थना: मन में समस्या से छुटकारा पाने की प्रार्थना करें।
  3. समाप्ति: काले धागे में धारा बाँधकर नदी में बहा दें।
कर्ज मुक्ति के लिये पीपल के पेड़ का टोटका
कर्ज मुक्ति के लिये पीपल के पेड़ का टोटका

कर्ज मुक्ति के लिये गाय को आटा खिलाना

एक और मान्यता लोगों के बीच कर्ज मुक्ति को लेकर फैली हुई है जिसके मुताबिक यदि हम आटे में गुड मिलाकर किसी गाय को उसका सेवन करा दे तो जल्द ही धन की समस्या सुलझ सकती है। इस मान्यता के अनुसार हमेशा गुरुवार के दिन ही आपको चक्की से आटा पिसवाना चाहिए और लगातार 3 गुरूवार तक ये विधि अपनाने से आपको कर्ज से जबरदस्त फायदा होता है।

अब ये बात सुनकर हर इन्सान के पास दो विकल्प होते हैं पहला की वो डर के मारे चुपचाप जैसा उसे कहा जा रहा है वो कर दे। दूसरा उसके पास ये विकल्प भी है की थोडा बहुत सोचे समझे और कहे की यार कर्ज तो मेरे ऊपर है पर क्या गाय को रोटी खिलाने से वो उतर सकता है? निश्चित रूप से गाय एक सुन्दर पशु है और उसकी सेवा करनी चाहिए पर गाय का कर्ज के साथ क्या सम्बन्ध है? कर्ज तो तभी उतरेगा न जब मैं कर्ज उतारने के लिए पैसा फ़ालतू जगहों पर खर्च न करूँ और उतना पैसा एकत्रित करूं जितने की मुझे आवश्यकता है।

पर आपको जानकारी होगी ये सीधी सी बात लोगों को समझ ही नहीं आती वो कहते हैं कि ये देखो, ये इन्सान हमारी मान्यता को ठेस पहुंचा रहा है, अरे भाई आपको सच्चाई बताई तो दर्द होता है

कर्ज मुक्ति के लिये गाय को आटा खिलाना
कर्ज मुक्ति के लिये गाय को आटा खिलाना

कर्ज मुक्ति के लिये शमशान का जल

बहुत से ज्ञानी हैं जो कहते हैं की यदि कर्ज से परेशान हो और लगातार कर्ज में डूबे जा रहे हो तो शनिवार के दिन किसी नजदीकी श्मशान घाट पर जाएँ। और वहां घाट में मौजूद गंगा के जल को या फिर कुंवे से एक लोटा जल लाकर उसे पीपल के वृक्ष को अर्पित कर दें। ऐसा करने से जल्द ही आपको कर्ज से छुटकारा मिलना शुरू हो जायेगा और आर्थिक संकट से निजात मिलेगा।

अब यदि हम इस बात की सच्चाई देखें तो राम ही जानें। इस बात में कितनी सच्चाई है क्योंकि उन्होंने तो कभी लोगों से नहीं कहा की तुम ऐसा करोगे तो कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी। तो जिसे राम से प्रेम हो वो ऐसी बातें कहाँ स्वीकार करेगा। अब आप देख लीजिये आपको किसी की कही गई बातों पर भरोसा है या भगवान राम के जीवन से मिली शिक्षा पर।

कर्ज मुक्ति के लिये शमशान का जल
कर्ज मुक्ति के लिये शमशान का जल

कर्ज मुक्ति के लिये राई और सरसों का टोटका

  • प्रयोग: शनिवार या अमावस्या को, चौराहे पर दोनों हाथों में राई लेकर जाएं और उसे विपरीत दिशा में फेंकें और साथ में चौराहे पर दिए का दीपक जला दें।
  • लाभ: कर्ज से छुटकारा मिलता है।

तो साथियों ये प्रथा या मान्यता देश के कई ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी अपनाई जाती है, हालांकि ऐसा करने से कितने लोगों का कर्ज आज तक उतरा है ये तो वही लोग जानते हैं।

अतः चूँकि हमारे पास इस तरह का कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है और न ही ऐसी बात कहीं भी हिन्दू धर्म के श्रेष्ठतम ग्रन्थ श्रीमदभगवदगीता में लिखी है अतः हम इस बात को स्वीकार नहीं करते।

कर्ज मुक्ति के लिये राई और सरसों का टोटका
कर्ज मुक्ति के लिये राई और सरसों का टोटका

कर्ज मुक्ति के लिये मसूर दाल टोटका

कर्ज से मुक्ति के टोटकों में ये विधि भी शामिल है जिसके अनुसार यदि रोजाना मसूर की दाल का दान किया जाए और साथ में शनिवार के दिन सरसों के तेल से चुपड़ी काली रोटी कुत्ते को खिलाई जाए तो इससे जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिलता है।

हालाँकि की मसूर की दाल का यह टोटका आज तक कितना कारगर साबित हुआ इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। अतः इस मान्यता को भी हम स्वीकार नहीं करते।

कर्ज मुक्ति के लिये मसूर दाल टोटका
कर्ज मुक्ति के लिये मसूर दाल टोटका

कर्ज मुक्ति के टिप्स

तो साथियों अब हम हमने वो सभी मान्यताओं को जाना जो समाज में प्रचलित तो खूब हैं लेकिन उन मान्यताओं के पीछे न तो कोई तर्क है और न ही उनका कोई धार्मिक महत्व है।

अब सवाल आता है की अगर वो मान्यताएं न मानी जाए तो इसके अलावा फिर हमारे पास कर्ज उतारने का क्या रास्ता है? तो चलिए कुछ कारगर टिप्स जानते हैं जिनसे आप वास्तव में कर्ज मुक्ति की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

  1. फ़ालतू खर्चे से बचें: संपत्ति को ध्यान में रखें और अतिरिक्त खर्च से बचें।
  2. मासिक आमदनी बढायें: अतिरिक्त आमदनी आपको कर्ज की सुध देने में मदद कर सकती है।
  3. वित्त विशेषज्ञ से सलाह: कर्ज के प्रबंधन के लिए वित्त विशेषज्ञ की सलाह लें।
  4. हर महीने लोन चुकाएं: लोन की चुकानी के लिए नियमित भुगतान करें।
  5. पार्ट टाइम काम: अतिरिक्त आमदनी के लिए पार्ट-टाइम काम करें।

कर्ज मुक्ति पाने के लिए ये टोटके और टिप्स आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। यदि आप इन्हें नियमित रूप से अपनाएं, तो आपको कर्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन ध्यान दें, किसी भी टोटके का प्रभाव किसी भी व्यक्ति पर भिन्न हो सकता है, इसलिए ध्यानपूर्वक अपने गुरु या विशेषज्ञ की सलाह लें।

कर्ज से मुक्ति पाना आपके लिए महत्वपूर्ण है और आपकी आर्थिक स्थिति को सुधार सकता है। यदि आप इन उपायों को ध्यान से और नियमित रूप से अपनाएं, तो आपको कर्ज से छुटकारा प्राप्त हो सकता है। लेकिन याद रहे कि ये उपाय विश्वसनीयता के साथ ही किए जाने चाहिए और किसी भी उपाय से पहले विशेषज्ञों की सलाह लेना बेहद जरूरी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top